welcome.gif (546 bytes)

ध्‍यान दें -   भारतीय रेलों में रोजगार खोजने वाले 

 भारतीय रेलों में रोजगार खोजने वाले कृपया ध्‍यान दें

      रेलवे में नौकरी दि‍लाने के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहें जो ि‍क या तो कि‍सी प्रभाव का उपयोग करके या अनुचि‍त या अनैति‍क साधनों के उपयोग द्वारा रेलवे में नौकरी दि‍लाने के नाम पर झूठे वादे कर ठगने का प्रयत्‍न कर सकते हैं । सभी भर्तियां रेलवे भर्ती नि‍यंत्रण बोर्ड, रेल मंत्रालय, भारत सरकार नईदि‍ल्‍ली द्वारा तैयार सुव्‍यवस्‍थि‍त प्रक्रि‍या के अनुसार पूर्णत: केवल मेरि‍ट के आधार पर की जाती है ।

  • रेलवे भर्ती बोर्ड न ही कोई कोचि‍ग क्‍लासों का आयोजन करता है और न संदर्भ हेतु कोई पुस्‍तक की अनुशंसा करता है न ही भर्ती हेतु कि‍न्‍हीं व्‍यक्‍ति‍यों/एजेंसि‍यों को या उनके नाम पर शि‍क्षि‍त करने वालों को अधि‍कृत करता है ।
  • सभी कोटि‍यों के पदों में भर्ती हेतु रोजगार अधि‍सूचनाओं को हमारी वेबसाइट www.rrbbhopal.gov.in  पर एवं एम्‍पलाइमेंट न्‍यूज / रोजगार समाचार सहि‍त अन्‍य प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशि‍त की जाती है ।
  • प्रत्‍येक पद में भर्ती हेतु एक / अधि‍क चरणों में प्रति‍योगी लि‍खि‍त परीक्षा अनि‍वार्य है ।
  • परीक्षा परि‍णामों को वेबसाइट पर रखने के साथ प्रमुख समाचार पत्रों , एम्‍पलाइमेंट न्‍यूज / रोजगार समाचार में प्रकाशि‍त कि‍या जाता है एवं सफल अभ्‍यर्थियों को अलग से डाक द्वारा सूचि‍त कि‍या जाता है । 

 कि‍सी संदेह की स्‍थि‍ति‍ में या यदि‍ धोखेवाजी के प्रयोजन के साथ रेलवे में रोजगार दि‍लाने का झूठा वादा करने वाला कोई व्‍यक्‍ति‍ संपर्क में आए तो कृपया ई–मेल, टेलीफोन या पत्र द्वारा इस भर्ती बोर्ड को नि‍म्‍नलि‍खि‍त पते पर सूचि‍त करें–

अध्‍यक्ष
      रेलवे भर्ती बोर्ड,              
पूर्वी रेलवे कालोनी, भोपाल

टेलीफोन: 0755–2746388

फैक्‍स: 0755–2746398

ई–मेल: rrbbpl-mp@nic.in